फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CIA arrested four drug smugglers

Gurugram News: सीआईए ने चार नशा तस्करों को दबोचा

Fri, 30 Jun 2023 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
CIA arrested four drug smugglers
20 लाख रुपये की 82.83 ग्राम हेरोइन बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस का अभियान जारी है। जिला एंटी नारकोटिक्स सेल एवं अपराध शाखा टीम ने चार नशा तस्करों को दबोचा है, जिनसे 82.83 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 20 लाख रुपये कीमत बताई गई है। चारों नशा तस्करों के खिलाफ तावडू और नूंह शहर थाना पुलिस ने अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।


तावडू अपराध जांच शाखा टीम को सूचना मिली कि अलीम पुत्र ईसब और तालीम पुत्र उन्नस निवासी खरखड़ी नशीला पदार्थ हेरोइन की आपूर्ति करते हैं, जो फिलहाल तावडू नगर के निर्माणाधीन हुड्डा सेक्टर में हेरोइन बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना के मुताबिक मौके पर पहुंच पुलिस टीम ने दो युवकों को काबू कर लिया, जिन्होंने पूछताछ में अपनी पहचान अलीम और तालीम निवासी खरखड़ी बताई। तलाशी लेने पर दोनों की जेबों से एक पॉलिथीन बरामद हुई, जिसमें नशीला पदार्थ हेरोइन मिला, जिसका कुल वजन 62.20 ग्राम था। तावडू थाना पुलिस ने उपरोक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे मामले में टीम खेड़ला बाईपास पर मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली कि मुस्तकीम उर्फ मुक्का और शमीम अहमद निवासी नई थाना पिछोर जिला नूंह एक मोटरसाइकिल से हेरोइन बेचने के लिए जाएंगे। एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को दबोच लिया। जिन्होंने अपना नाम मुस्तकीम उर्फ मुक्का और शमीम अहमद बताया। तलाशी लेने पर दोनों से कुल 20.63 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ।
विज्ञापन


फोटो: दबोचे गए चारों नशा तस्कर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed