फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CIA-31 will investigate Khandsa murder case

Gurugram News: सीआईए -31 करेगी खांडसा के दोहरे हत्याकांड की जांच

Wed, 24 Apr 2024 04:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
CIA-31 will investigate Khandsa murder case
टीम ने दो लोगों को किया गिरफ्तार अन्य आरोपियों की तलाश में चल रही छापामारी
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर पर हमला करने में शामिल गांव का है आरोपी, बेटे ने 18 लोगों को किया है नामजद

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के आदेश पर सात दिन पहले खांडसा गांव में वर्चस्व को लेकर ट्रांसपोर्टर व चालक की हुई हत्या की जांच अब सीआईए -31 की पुलिस करेगी। सीआईए -31 की टीम ने जांच मिलने के बाद ट्रांसपोर्टर की हत्या में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
खांडसा गांव में वर्चस्व को लेकर गांव के ही रहने वाले युवक ने पूर्व फौजी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद फौजी के पक्ष से हमला करके उसके रिश्तेदार ने राॅड से चालक को घायल कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। सेक्टर -37 थाना पुलिस ने चालक के पिता और पूर्व फौजी सुनील के बेटे के बयान पर 18 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उसमें कामिल उर्फ कपिल निवासी बुलंदशहर और लखन उर्फ कालू निवासी खांडसा शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि ट्रांसपोर्टर सुनील उर्फ फौजी का पड़ोस में विवाद चल रहा था। जिस परिवार से उसका विवाद था, उसके यहां गांव के ही रहने वाले युवक दिनेश का आना जाना था। दो दिन पहले फौजी ने दिनेश को थप्पड़ मार दिया था। उसका बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि सुनील के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद इस बात का खुलासा हुआ था कि उसकी शरीर में पांच गोलियां लगीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

खांडसा गांव में हुए डबल मर्डर की जांच सीआईए -31 कर रही है। हत्या से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी दबोचा जाएगा। - वरुण दहिया , एसीपी क्राइम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed