{"_id":"69ff180f9054c127b30da034","slug":"chirag-yojana-list-of-private-schools-released-for-admissions-from-class-6-to-12-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87405-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिराग योजना : कक्षा 6 से 12वीं तक प्रवेश के लिए निजी स्कूलों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिराग योजना : कक्षा 6 से 12वीं तक प्रवेश के लिए निजी स्कूलों की सूची जारी
विज्ञापन
संबंधित स्कूलों को 23 मई तक पोर्टल पर विद्यार्थियों के दाखिले का डाटा अपडेट करने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। चिराग योजन के तहत हरियाणा शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु निजी स्कूलों की सूची जारी कर दी है। विभाग ने निजी स्कूलों को पोर्टल पर 8 मई से 23 मई 2026 तक दाखिले से संबंधित सभी जानकारी और विद्यार्थियों का डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
राज्य के कुल 1,108 स्कूलों की सूची भेजी है, जिसमें योजना के तहत जिले के कुल 21 निजी स्कूलों को शामिल किया गया है। इनमें करीब 461 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्तर के स्कूल शामिल हैं। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में शिक्षा देना है।
जिले में चार खंड हैं, जिनमें फर्रुखनगर, पटौदी, सोहना और गुरुग्राम शामिल हैं। इन खंडों से कुल 21 स्कूलों का नाम पत्र में जारी किया गया है। इसमें गुरुग्राम के पांच, फर्रुखनगर के चार पटौदी और सोहना खंड से छह-छह स्कूलों को इस योजना में शामिल किया गया है। सीटों का निर्धारण कक्षा अनुसार किया गया है, जिससे विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्रवेश का लाभ मिल सके।