फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chintels Society Case: Handed over only three out of 10 documents for audit

ऑडिट के लिए 10 में से सिर्फ तीन दस्तावेज ही सौंपे

Thu, 14 Apr 2022 05:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 05:18 PM IST
विज्ञापन
Chintels Society Case: Handed over only three out of 10 documents for audit
गुरुग्राम। आईआईटी रुड़की के शहर की पांच सोसाइटियों के संरचनात्मक ऑडिट से हाथ खींच लिए जाने के बाद चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के रहने वालों को भी अंदेशा हो चला है कि कहीं उनके यहां हो रहे ऑडिट के काम से आईआईटी दिल्ली भी हाथ न खींच ले। बिल्डर और प्रशासन से ऑडिट कर रहे विशेषज्ञों की टीम ने 10 बिंदुओं पर दस्तावेज मांगे थे। इनमें से सिर्फ तीन बिंदुओं पर ही दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

----
इन 10 बिंदुओं पर आईआईटी दिल्ली की टीम ने मांगे थे दस्तावेज:
- जहां प्रोजेक्ट बना है, उस जमीन की मिट्टी की जांच रिपोर्ट
- प्रोजेक्ट की डिजाइन रिपोर्ट
- प्रोजेक्ट से संबंधित संरचनात्मक विश्लेषण रिपोर्ट
- प्रोजेक्ट से संबंधित आर्किटेक्चरल रिपोर्ट और ड्राइंग
- इस्तेमाल किए गए मैटेरियल की जांच रिपोर्ट
- बैच कार्ड, क्यूब रजिस्टर के साथ-साथ अन्य गुणवत्ता नियंत्रण रिपोर्ट
- निर्माण के दौरान विभिन्न स्तरों पर खींचे गए फोटोग्राफ
- प्रोजेक्ट की टेस्टिंग, सर्वे, निरीक्षण संबंधी रिपोर्ट
- प्रोजेक्ट की मरम्मत, रेट्रोफिटिंग या नव निर्माण से संबंधित रिपोर्ट
- 10 फरवरी 2022 को सोसाइटी की टॉवर डी में हुए हादसे संबंधित फोटोग्राफ, दस्तावेज
----
इनमें से डीटीपी (प्रवर्तन) द्वारा आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों की टीम को सिर्फ जमीन की मिट्टी की जांच रिपोर्ट। आर्किटेक्चरल-संरचनात्मक ड्राइंग और मैटेरियल टेस्ट रिपोर्ट, बैच कार्ड, क्यूब रजिस्टर संबंधित रिपोर्ट ही उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed