{"_id":"64ea5690a4dfc30d0907c114","slug":"chintels-more-than-a-hundred-families-demanded-their-money-from-the-builder-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-13084-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनटेल्स : सौ से ज्यादा परिवारों ने बिल्डर से मांगा अपना पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनटेल्स : सौ से ज्यादा परिवारों ने बिल्डर से मांगा अपना पैसा
विज्ञापन
पांच टावर असुरक्षित माने जाने के बाद अब यहां रहने वालों ने दूसरी जगह आशियाना लेने का मन बनाया
संपत्ति की खरीद बिक्री पर लगी रोक हटाने से बिल्डर के लिए आसान होगी पैसा वापस करने की प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी में पांच टावर असुरक्षित माने जाने के बाद सौ से ज्यादा लोगों ने बिल्डर से अपना पैसा मांगा है। इन लोगों ने किसी दूसरी जगह फ्लैट बुक करा लिया है या दूसरी जगह मकान देख रहे हैं। बिल्डर के लिए भी इन लोगों को पैसा वापस करने का रास्ता खुल गया है क्योंकि प्रशासन ने बिल्डर की जमीन की खरीद बिक्री पर लगी रोक को हटा लिया है। अब सिर्फ रजिस्ट्री रद करने या बिल्डर के स्टांप शुल्क चुका कर फ्लैट खरीदार से खरीदने पर बात फंसी है। दावा किया जा रहा है कि इसका भी जल्द ही हल कर लिया जाएगा।
सोसाइटी के हादसा ग्रस्त डी टावर के अलावा जांच में ई, एफ, जी और एच टावर भी रहने के लिए असुरक्षित पाए गए हैं। इसके बाद से ही जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन विभाग टावरों में रहने वाले लोगों को फ्लैट खाली करने के लिए नोटिस दे रहा है। बहुत कम 20 या 22 परिवार ही अब इन असुरक्षित घोषित किए गए टावरों में रह रहे हैं। अधिकांश ने फ्लैट के बदले पैसा लेने का मन बना लिया है। अब ऐसे ही 100 परिवारों ने और अपना पैसा मांग लिया है। बिल्डर की ओर से भी पैसा देने की बात कही जा रही है। खरीद बिक्री पर लगी रोक हटने से इस काम में और तेजी आएगी। बिल्डर प्रबंधन के जेएन यादव कहते हैं कि हम सभी का पैसा वापस करे के लिए तैयार हैं।
चिनटेल्स हादसे के बाद कब क्या हुआ
10 फरवरी 2022- सोसाइटी की डी टावर में फ्लैट की छत गिरने से हादसा, दो महिलाओं की मौत
11 फरवरी 2022- सोसाइटी के बिल्डर अशोक सोलोमन और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया
12 फरवरी 2022- सोसाइटी के लोगों ने हादसे की सीबीआई जांच की मांग उठाई, बिल्डर की जल्द गिरफ्तारी की मांग
14 फरवरी-2022- प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोसाइटी के टावरों की संरचनात्मक जांच के आदेश दिए
18 फरवरी 2022- आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों की टीम चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी पहुंची
19 फरवरी 2022- सोसाइटी की टावर ई, एफ, जी और एच से आईआईटी दिल्ली की टीम ने नमूने लिए
2 मार्च 2022- कक्षा 11 में पढ़ने वाले छात्र ने हादसे के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार की
6 मार्च 2022- आईआईटी दिल्ली की टीम एक बार फिर से चिनटेल्स सोसाइटी पहुंची, टावर ई, एफ, जी और एच का निरीक्षण किया
18 मार्च 2022- जिला प्रशासन ने चिनटेल्स समूह के सभी प्रोजेक्ट्स के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पर रोक लगाई।
5 नवंबर 2022- जिला प्रशासन ने घोषणा की कि डी टावर को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा, ई और एफ की जांच होगी
22 दिसंबर 2022- हादसे के बाद इस मामले में पहली गिरफ्तारी हुई, एक 40 वर्षीय ठेकेदार को गिरफ्तार किया गया।
16 जनवरी 2023- सीबीआई ने बिल्डर अशोक सोलोमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जांच शुरू की
10 फरवरी 2023- हादसे को एक वर्ष हुआ और निवासियों ने विरोध मार्च निकाला
14 फरवरी 2023- सोसाइटी की ई और एफ टावर को भी रहने के लिए असुरक्षित घोषित किया गया
5 जून 2023- सोसाइटी की जी और एच टावर को भी रहने के लिए असुरक्षित घोषित किया।
25 अगस्त-2023- जिला प्रशासन ने बिल्डर की संपत्ति की खरीद बिक्री पर लगी रोक को हटाया।