{"_id":"65298cba1828745eed041b9a","slug":"chintels-a-b-c-towers-will-be-repaired-others-will-have-to-be-evacuated-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-16313-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चिनटेल्स के ए,बी, सी टावरों की होगी मरम्मत, अन्य करने होंगे खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चिनटेल्स के ए,बी, सी टावरों की होगी मरम्मत, अन्य करने होंगे खाली
विज्ञापन
सोसाइटी के निवासियों के साथ प्रशासन की बैठक, कहा निवासियों के साथ खड़ा है प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के ए,बी और सी टावरों की मरम्मत करवाई जाएगी। जबकि डी, ई, एफ, जी, एच टावरों के निवासियों को टावर खाली करने होंगे। इनके निवासियों के लिए बिल्डर से समझौते और पुनर्वास के लिए गंभीर प्रयास किए जाएंगे।
शुक्रवार को चिनटेल्स सोसाइटी के निवासियों की लघु सचिवालय के सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त हितेश कुमार मीणा के साथ बैठक हुई। इसमें उन्होंने निवासियों से कहा कि चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी में रहने वाले सभी नागरिकों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। जिला प्रशासन ने इस दिशा में बिल्डर को ठोस निर्देश जारी किए हैं।
एडीसी ने आज लघु सचिवालय के सभागार में चिनटेल्स पैराडिसो सोसायटी के ए,बी,सी तथा डी,ई,एफ,जी और एच टावर के प्रतिनिधियों व बिल्डर्स के साथ दो अलग-अलग बैठक की। उन्होंने इस बैठक में कहा कि ए,बी,सी ब्लॉक के निवासियों की मांग पर उनके फ्लैट्स की मरम्मत का काम करवाया जाएगा। साथ ही 33 केवी पावर सब स्टेशन को शिफ्ट करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा बिल्डर्स के साथ इन नागरिकों की नियमित रूप से आंतरिक बैठक होगी, जिसमें समस्याओं के निदान को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। ए,बी,सी के निवासियों की बैठक के बाद एडीसी हितेश मीणा ने कहा कि सोसाइटी में नागरिकों की जान माल की सुरक्षा के मद्देनजर जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से असुरक्षित टावर्स को खाली करने के आदेश भी दिए गए हैं। वहीं बिल्डर प्रबंधन को भी सोसाइटी निवासियों के साथ समझौते व पुनर्वास के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने निवासियों के हित में जो भी समाधान वाजिब हैं, उसके लिए उच्च स्तर पर विशेषज्ञों की टीम से हर मामले का बारीकी से निरीक्षण करवाया गया है। उसके बाद आरडब्ल्यूए व बिल्डर्स के साथ बैठकें हुई हैं। इस प्रक्रिया में सरकारी नियमों का भी ध्यान रखा जा रहा है। इस मौके पर जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन मनीष यादव मौजूद थे।