फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Children's Lives at Risk Due to Overloading and Dilapidated School Vehicles

Gurugram News: ओवरलोडिंग और खस्ताहाल स्कूल वाहनों से बच्चों की जान जोखिम में

Sat, 09 May 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Children's Lives at Risk Due to Overloading and Dilapidated School Vehicles
स्कूल परिसर में खड़ी खस्ताहाल बस।
-प्रशासन को दी शिकायत में निजी स्कूलों में हो रही लापवाही की जांच की उठी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के पुन्हाना उपमंडल में निजी स्कूलों द्वारा संचालित वाहनों की लापरवाही सामने आई है। ऐंचवाड़ी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता साजिद ने प्रशासन को शिकायत देकर बताया कि पिनगवां, पुन्हाना सहित नई, बिछौर, नीमका, बीसरु, जमालगढ़, शिकरावा, बड़ेड, लोहिंगा कलां, मानौता, गुलालता और जहटाना में चल रहे निजी स्कूलों के वाहन बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
शिकायत के अनुसार कई स्कूल वाहन क्षमता से अधिक बच्चों को भरकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। कई वाहनों में परिचालक (कंडक्टर) तक नहीं है, जबकि नियमों के अनुसार यह अनिवार्य है। इसके अलावा कुछ वाहन जर्जर और कंडम हालत में हैं, जो कभी भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। साजिद ने यह भी आरोप लगाया कि कई वाहनों के पास वैध फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं हैं। वहीं, वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और अनुभव की भी उचित जांच नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पुन्हाना उपमंडल के सभी निजी स्कूल वाहनों की व्यापक जांच कराई जाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल संचालकों और वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार का कहना है कि जल्द ऐसे सभी स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी जो गैर मान्यता प्राप्त हैं। नियमों को ताक पर रखकर बिना फिटनेस की बसों को चलाने वाले स्कूल संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed