Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Children forced to go to school amidst dirty water

Gurugram News: गंदे पानी के बीच स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

Sat, 07 Nov 2026 05:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Children forced to go to school amidst dirty water
त्रिलोक सिंह, मानेसर वाली खबर के लिए त्रिलोक सिंह, मानेसर वाली खबर के लिए
फाजिलवास गांव में स्कूलों के रास्ते पर भरा पानी, बीमारी फैलने का भी खतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। फाजिलवास गांव में पिछले 15 दिन से रास्ते पर भरा सीवर का गंदा पानी ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण पांच से छह स्कूलों के बच्चों, बुजुर्गों और आम जनता को बदबू व गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है, जिससे इलाके में बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी गांव में नियमित रूप से नहीं आ रहे हैं, जिससे सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों द्वारा नगर निगम के अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के चलते अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
------------------
शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

पिछले 15 दिन से रास्ते में सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। - उमेद सिंह
विज्ञापन


गंदे पानी के कारण पूरे इलाके में बदबू फैली हुई है। मच्छर भी बढ़ रहे हैं। इससे बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को खतरा हो सकता है। -तेज सिंह

इस रास्ते पर पांच से छह स्कूल हैं। रोजाना स्कूल जाने के लिए बच्चे यहां से गुजरते हैं। निगम को जल्द से जल्द पानी की निकासी करवानी चाहिए। -अमर सिंह

गांव में सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते। अधिकारियों को कई बार समस्या बताई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - त्रिलोक सिंह

त्रिलोक सिंह, मानेसर वाली खबर के लिए त्रिलोक सिंह, मानेसर वाली खबर के लिए

त्रिलोक सिंह, मानेसर वाली खबर के लिए त्रिलोक सिंह, मानेसर वाली खबर के लिए

त्रिलोक सिंह, मानेसर वाली खबर के लिए त्रिलोक सिंह, मानेसर वाली खबर के लिए

त्रिलोक सिंह, मानेसर वाली खबर के लिए त्रिलोक सिंह, मानेसर वाली खबर के लिए

त्रिलोक सिंह, मानेसर वाली खबर के लिए त्रिलोक सिंह, मानेसर वाली खबर के लिए

त्रिलोक सिंह, मानेसर वाली खबर के लिए त्रिलोक सिंह, मानेसर वाली खबर के लिए

त्रिलोक सिंह, मानेसर वाली खबर के लिए त्रिलोक सिंह, मानेसर वाली खबर के लिए

त्रिलोक सिंह, मानेसर वाली खबर के लिए त्रिलोक सिंह, मानेसर वाली खबर के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed