{"_id":"688cc7b85769ce8e980725b2","slug":"children-carved-their-feelings-on-paper-and-laughed-seeing-the-magic-gurgaon-news-c-23-1-lko1064-70262-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बच्चों ने कागज पर उकेरीं भावनाएं, जादू देखकर खिलखिलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बच्चों ने कागज पर उकेरीं भावनाएं, जादू देखकर खिलखिलाए
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट स्थित गैलेक्सी वेगा सोसाइटी में आयोजन, प्रतियोगिता में बनाए खूबसूरत चित्र, विजेताओं को मिला पुरस्कार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गैलेक्सी वेगा सोसाइटी में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से फनटास्टिक शाम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने खूबसूरत चित्र बनाए। मैजिक शो में अमन ने बच्चों को जादू दिखाए। इसे देखकर बच्चे हैरान हुए और ठहाके भी लगाए।
चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग से टॉप 5-5 बच्चों का चयन अमर उजाला के प्रतिनिधियों ने किया। जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर अद्विका, दूसरे पर बानी ठाकुर, तीसरे पर पूजिता अग्रवाल, चौथे पर अश्विका अग्रहरि और पांचवें नंबर पर रुद्रांश सिंह रहे। सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर आरना वर्मा, दूसरे पर पृशनी बेरा, तीसरे पर सिया शरण, चौथे पर काव्या शर्मा और पांचवें नंबर पर प्रियांशी रहीं।
सभी विजेताओं को पुरस्कार देने के साथ ही अन्य सभी प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट दिया गया। इस मौके पर रोहन गुप्ता, नीरज राजपूत, अमित नारायण, रिचा दीक्षित, सुष्मिता चक्रवर्ती, मनीकांत सिंह, गौतम कुमार, मनीष जैसवाल और अनिरुद्ध अग्रहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- अंकुर त्रिपाठी --