{"_id":"697b695dc3c684b67701e982","slug":"child-marriage-liberation-chariot-receives-public-support-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-78385-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बाल विवाह मुक्ति रथ को मिला जनसमर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बाल विवाह मुक्ति रथ को मिला जनसमर्थन
विज्ञापन
100 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत गांव-गांव जा रहा रथ
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। महिला एवं बाल विकास विभाग, शक्ति वाहिनी एवं एमडीडी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन के सहयोग से बाल विवाह मुक्ति रथ पहल के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत गांव कादीपुर (वार्ड नंबर-10) से जनजागरूकता गतिविधियों की शुरुआत की गई, जहां महावीर यादव, पार्षद ने अभियान को समर्थन दिया। फखरपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच विष्णु कुमार, मंदिर के पुजारी कृष्ण मुरारी, आंगनबाड़ी वर्कर सरिता एवं आशा वर्कर फूलवती ने भाग लेकर बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।