फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Child dies, brother and sister injured in collision between bikes

Gurugram News: बाइकों की भिड़ंत में बच्चे की मौत, भाई-बहन घायल

Thu, 28 Nov 2024 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Child dies, brother and sister injured in collision between bikes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। शिकरावा मार्ग पर बुधवार को रहपुआ गांव के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक और पीछे बैठी महिला घायल हो गई। मौके पर जमा हुए लोगों ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा अस्पताल पहुंचाया। आमीन निवासी टीकरी ब्राह्मण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरा मौसी का लड़का सरफराज व बहन सबीला और उनका छह वर्षीय लड़का अलतमश निवासी साकरस जाडोली गांव से बाइक से अपने घर के लिए आ रहे थे। रहपुआ गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे सरफराज व बहन गंभीर रूप से घायल हो गई और छह साल के बेटे अलतमश की मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी दयाचंद ने बताया कि मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed