{"_id":"63d022d9efa37a663d16bbc5","slug":"chief-ministers-flying-squad-raided-the-hospital-running-illegally-gurgaon-news-c-1-1-noi1080-229462-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवैध रूप से चल रहे अस्पताल पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवैध रूप से चल रहे अस्पताल पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मंगलवार को सेक्टर-18 में अवैध रूप से चल रहे अस्पताल का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से अस्पताल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान जयपुर निवासी मनोज कुमार सैनी के रूप में हुई है। टीम की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सेक्टर-17-18 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
टीम को शिकायत मिली थी कि गांव सिरहौल सेक्टर-18 में अवैध रूप से सनशाइन मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के साथ मौके पर रेड की गई। अवैध अस्पताल में मनोज कुमार सैनी काफी फर्जी मोहरें अवैध रूप से इस्तेमाल कर रहा था।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मौके से एलोपैथिक दवाइयां व मरीजों को अस्पताल में दाखिल करके इलाज करने के दस्तावेज भी मिलें हैं। इसके साथ-साथ अस्पताल में अवैध रूप से बिजली भी चलाई जा रही थी। इसकी सूचना बिजली विभाग को दे दी गई है।