{"_id":"640a2299a601017e8d0a7dc4","slug":"chief-ministers-flying-squad-raided-found-28-quintals-of-wheat-less-in-the-depot-case-registered-gurgaon-news-c-1-1-331658-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारी रेड,डिपो में मिला 28 कुंटल गेहूं कम,मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारी रेड,डिपो में मिला 28 कुंटल गेहूं कम,मामला दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने गांव लौहटकी खाईका में एक राशन डिपो पर बृहस्पतिवार को रेड कर अनियमितताओं को भंडाफोड़ किया। उड़नदस्ते ने जांच के दौरान डिपो में कुछ राशन कम पाया, जबकि और कुछ अतिरिक्त था। उड़नदस्ते की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर डिपो होल्डर योगेश को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि कई दिनों से लौहटकी खाईका के राशन डिपो की शिकायत मिल रही थी। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को टीम ने रेड की। राशन डिपो में रिकार्ड से 28 क्विंटल कम पाया गया। दूसरी तरफ बाजरा 6 क्विंटल व चीनी 3.30 क्विंटल रिकॉर्ड से अतिरिक्त मिला है। टीम ने रिकॉर्ड व अतिरिक्त राशन को कब्जे में ले लिया है।