फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chief Minister's flying squad busted illegal liquor bar, three arrested

Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने किया अवैध रूप से चल रहे अहाते का भंडाफोड़, तीन काबू

Sat, 26 Aug 2023 06:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad busted illegal liquor bar, three arrested
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने किया अवैध रूप से चल रहे अहाते का भंडाफोड़, तीन काबू
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध रूप से चल रहे अहाते का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को मौके से काबू किया है। दस्ते ने तीनों के खिलाफ आईएमटी थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी इन्द्रजीत यादव ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि पटौदी रोड सेक्टर-9 आईएमटी मानेसर के झिंझर बाइट रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध रूप से अहाता चल रहा है। इस पर एक टीम गठित कर रात को मौके पर रेड की गई। टीम को रेस्टोरेंट में करीब 30 लोग मिले जिन्हें शराब परोसी जा रही थी। टीम को मौके पर रेस्टोरेंट संचालक गांव अलीयर निवासी जितेंद्र चौहान, करनाल निवासी पुनीत व मैनेजर यूपी के फतेहपुर सीकरी निवासी अवतार सिंह मिला। इनसे अहाता चलाने से संबंधित अनुमति मांगी गई, लेकिन यह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए जिस पर तीनों को मौके से काबू किया गया। इनके खिलाफ आईएमटी थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed