{"_id":"66fa478527874a6161033c58","slug":"chief-minister-naib-singh-saini-reached-gurugram-during-election-campaign-2024-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana Elections 2024: कांग्रेस का मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसा होगा हाल, सीएम सैनी बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Elections 2024: कांग्रेस का मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसा होगा हाल, सीएम सैनी बोले
Mon, 30 Sep 2024 12:10 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:10 PM IST
सार
हरियाणा में पांच अक्तूबर को मतदान होगा और आठ अक्तूबर को मतगणना होगी। भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य दल पर प्रचार में जुटे हुए हैं। सीएम नायब सिंह सैनी गुरुग्राम पहुंचे।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में पांच अक्तूबर को मतदान होना है। उससे पहले सभी राजनीतिक दल तेजी से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को गुरुग्राम पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस का मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसा हाल होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 15-20 दिनों में कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता हरियाणा आने को तैयार नहीं हुआ। पिछले कुछ दिनों में यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस का हाल भी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसा होने वाला है, अब तो कांग्रेस के नेता भी यह मानने लगे हैं। पिछले 15-20 दिनों में कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता हरियाणा आने को तैयार नहीं हुआ, कांग्रेस आज असमंजस की स्थिति में है।
विज्ञापन
आगे कहा कि अब अचानक खबर आई है कि विदेशी धरती पर आरक्षण विरोधी बयान देने वाले राहुल गांधी 2-3 दिन के राजनीतिक दौरे पर हरियाणा आ रहे हैं। पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार ने हरियाणा का चहुंओर विकास किया है, इसलिए राहुल गांधी को यहां आकर घूमना चाहिए और अपना पर्यटन करना चाहिए।
विज्ञापन
सीएम ने आगे कहा कि हरियाणा के युवा उनसे पूछेंगे कि हुड्डा के राज में हुई 'खर्ची, पर्ची' पर वो चुप क्यों हैं? हरियाणा के दलित पूछेंगे कि आरक्षण का विरोध करने के बाद वह किस मुंह से हरियाणा में आए हैं? राहुल गांधी को इन सभी सवालों का जवाब देना चाहिए।