फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chief Minister Naib Saini will release BJP's manifesto from Rohtak on Monday

Gurugram News: मुख्यमंत्री नायब सैनी सोमवार को रोहतक से जारी करेंगे भाजपा का संकल्प पत्र

Fri, 21 Feb 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Naib Saini will release BJP's manifesto from Rohtak on Monday
गुरुग्राम में संकल्प पत्र को लेकर आयोजित बैठक में लिया गया फैसला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री विपुल गोयल रहे मौजूद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र लगभग तैयार कर लिया है। इसे सोमवार 24 फरवरी को जारी किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली के अनुसार संकल्प पत्र को मुख्यमंत्री नायब सैनी रोहतक के भाजपा कार्यालय मंगल कमल से जारी करेंगे।
बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के भाजपा कार्यालय गुरुकमल में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और संकल्प पत्र समिति के संयोजक विपुल गोयल, विजयपाल एडवोकेट की मौजूदगी में संकल्प पत्र तैयार करने को लेकर घंटों मंथन किया गया। बैठक में शहर और वार्डों के मुद्दों पर चर्चा हुई और इसे अगले एक दो दिनों में ही तैयार कर लेने का निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के अनुसार 24 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी निकाय संकल्प पत्र जारी कर देगी।
विज्ञापन


संकल्प पत्र को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे ही प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, संकल्प पत्र समिति के संयोजक विपुल गोयल, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, एडवोकेट वेदपाल, एडवोकेट विजय पाल सहित अन्य भाजपा नेता गुरुकमल कार्यालय में पहुंच गए थे। जैसे ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बैठक में पहुंचे वैसे ही मीटिंग में संकल्प पत्र पर विस्तृत चर्चा शुरू हुई। सभी नेताओं ने लोगों और कार्यकर्ताओं द्वारा भेजे गए सुझावों पर भी गहनता से विचार किया और अहम मुद्दे चिन्हित किए गए। इसके बाद एक-एक मुद्दे पर चर्चा हुई। संकल्प पत्र जारी करने को लेकर बैठक में निर्णय ले लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि 24 फरवरी को भाजपा अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र के लिए कुछ और भी अच्छे सुझाव आएंगे तो अगले एक दो दिनों में उन्हें भी शामिल किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा देश का विकास और जनता की सेवा करने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed