फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chief Minister launches automated mutation system and paperless registration 2.0.

Gurugram News: मुख्यमंत्री ने शुरू की स्वचलित इंतकाल प्रणाली और पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0

Wed, 24 Jun 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister launches automated mutation system and paperless registration 2.0.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और डिजिटल प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्वचलित (ऑटो) इंतकाल प्रणाली तथा पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 का शुभारंभ किया। हरियाणा निवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर दोनों योजनाओं की शुरुआत की। इस अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा तथा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्त आयुक्त (राजस्व) डॉ. सुमिता मिश्रा मौजूद रही। वहीं नूंह के उपायुक्त अखिल पिलानी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य नागरिकों के जीवन को सरल, सुगम और सुविधाजनक बनाना है। नई व्यवस्था लागू होने से अब नागरिक घर बैठे अपने इंतकाल की स्थिति देख सकेंगे और उसकी प्रति डाउनलोड व प्रिंट भी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि पेपरलेस रजिस्ट्री की शुरुआत सितंबर 2025 में लाडवा तहसील से की गई थी, जिसे बाद में पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया। अब दूसरे चरण में रजिस्ट्री प्रक्रिया के साथ इंतकाल प्रणाली को भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत रजिस्ट्री होते ही इंतकाल स्वतः दर्ज हो जाएगा और संबंधित इंतकाल संख्या तत्काल उपलब्ध होगी। जिन मामलों में खेवट विभाजन की आवश्यकता नहीं होगी, उनमें 24 घंटे के भीतर इंतकाल स्वीकृत कर दिया जाएगा, जबकि अन्य मामलों का निपटारा अधिकतम 10 दिनों में किया जाएगा। आधार आधारित इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन, डिजिटल हस्ताक्षर, बायोमेट्रिक पहचान और क्यूआर कोड आधारित दस्तावेज सत्यापन जैसी सुविधाएं भी शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद उपायुक्त अखिल पिलानी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर नई व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों और उप-तहसीलों में नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed