फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chief Minister laid the foundation stone for the renovation work of Sheetla Mata Temple

मुख्यमंत्री ने रखी शीतला माता मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य की आधारशिला

Fri, 09 Apr 2021 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister laid the foundation stone for the renovation work of Sheetla Mata Temple
शीतला माता मंदिर का जीर्णोद्धार के कार्य का शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधत करते हुए मुख्य? - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने शुक्रवार को प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर के भवन के पुनर्निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। मंदिर का यह नया भवन चरणबद्ध तरीके से करीब 11.5 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा और इस पर लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर के नए भवन निर्माण के लिए आयोजित हवन में भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पवित्र अवसर है। गुड़गांव वाली माता के नाम से प्रसिद्ध इस शीतला माता मंदिर में पूरे देश से श्रद्धालु त्याग और समर्पण भाव से आते हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की ओर से समय-समय पर मंदिर भवन के विस्तार के बारे में संदेश मिल रहा था। उसी को ध्यान में रखते हुए 2017 में माता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड के चेयरमैन होने के नाते बोर्ड बैठक में मंदिर का भव्य भवन बनाने का निर्णय लिया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भवन के निर्माण पर लगभग 200 करोड़ की लागत आएगी और इसका निर्माण 3 चरणों में होगा। निर्माण पूरा होने के बाद मंदिर परिसर में 5 लाख श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

हरियाणा की धरा से भगवान ने दिया गीता का संदेश
सीएम ने कहा कि शीतला माता मंदिर का नाम देश-विदेश में है। हमें अपने आराध्य सभी देवी देवताओं पर आस्था रखनी चाहिए क्योंकि इससे हमारे अंदर नई उमंग और उत्साह का संचार होता है। सीएम ने कहा कि इससे हमारे अंदर काम करने की नई ऊर्जा उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल में अपने आस्था के प्रतीक के पास जाने से हमारे अंदर संस्कारों के निर्माण का रास्ता खुलता है। यह हमारी समृद्ध संस्कृति ही है जिसके बल पर भारत वर्ष ने पूरी दुनिया को रास्ता दिखाया है। हरियाणा की इस पावन धरा से भगवान ने स्वयं दुनिया को गीता के रूप में संपूर्ण मानवता को कर्म का दिव्य संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षों पुराना है शीतला माता का मंदिर :
इससे पहले अपने विचार रखते हुए पटौदी हरि मंदिर आश्रम के संस्थापक महामंडलेश्वर धर्मदेव महाराज ने कहा कि गुरुग्राम का यह मंदिर बहुत पुराना है। वर्षों पहले इस मंदिर की स्थापना हुई होगी। पुरातन मंदिर का जो जीर्णोद्धार हम करते हैं, उससे संदेश मिलता है कि जीर्ण-शीर्ण हो चुके मंदिर भवन की तरह अपने बडे़ बुजुर्गों की सेवा करें। उससे पुण्य का कार्य कोई और नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने गीता के ज्ञान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। माता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक व नगर निगम आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि शीतला माता मंदिर भवन के जीर्णोद्धार कार्य को 18 माह में पूरा किया जाएगा। इसके प्रथम चरण के कार्य पर लगभग 75 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed