{"_id":"6578a7ab25bcae5a1f07823a","slug":"chief-minister-flying-squad-team-busted-black-marketing-of-gas-cylinders-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-20762-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने किया गैस सिलिंडरों की कालीबाजारी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने किया गैस सिलिंडरों की कालीबाजारी का भंडाफोड़
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग टीम के साथ की कार्रवाई, मौके से जब्त किए गए 386 सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने सूचना के आधार पर गैस सिलिंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से एक ट्रक से भारत पेट्रोलियम के भरे व खाली 386 सिलिंडर जब्त किए हैं। फर्रुखनगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कालाबाजारी के तहत मामला दर्ज किया है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम को सूचना मिली कि गांव जमालपुर में पेट्रोल पंप के पास खाली जगह पर भारत पेट्रोलियम के भरे एवं खाली सिलिंडरों की कालाबाजारी की जा रही है। टीम ने इसकी सूचना खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को दी। इस पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक राजवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम पहले ही पहुंच चुकी थी। इस संयुक्त टीम ने भारत पेट्रोल पंप के पीछे खाली जमीन का निरीक्षण किया। मौके पर एक ट्रक खड़ा मिला। जिस पर भारत पेट्रोलियम और अवि भारत गैस एजेंसी दिल्ली लिखा हुआ था। कुछ सिलिंडर नीचे रखे हुए मिले। मौके से कुल मिलाकर 386 सिलिंडर जब्त किए गए।
इस दौरान मौके पर पकड़े गए ड्राइवर छोटेलाल पुत्र अमिताशा वार्ड नंबर 2 लाखोरा बिहार से जब सिलिंडर से संबंधित कागजात पेश करने को कहा तो उसने एक इनवॉइस प्रस्तुत की। जोकि प्याला एलपीजी प्लांट बल्लभगढ़ से चलकर एवीआई भारत गैस एजेंसी बेरली कलां रेवाड़ी को जाने थे। चालक ने बताया कि इस गाड़ी के मालिक जमालपुर निवासी के कहने पर भारत पेट्रोल पंप के पीछे लाकर खड़ी की है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर उपरोक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।