Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chief Minister Cup 2026 inaugurated at Tau Devi Lal Stadium

Gurugram News: ताऊ देवी लाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री कप 2026 का हुआ शुभारंभ

Mon, 09 Feb 2026 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Cup 2026 inaugurated at Tau Devi Lal Stadium
हरियाणा बना खेलों का पावर हाउस, 417 खिलाड़ियों को मिले 24 करोड़ के पुरस्कार
विज्ञापन


नंबर गेम - 21 लाख की सहायता राशि घोषित

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में सोमवार को मुख्यमंत्री कप-2026 का शुभारंभ किया गया। तीन दिवसीय मुख्यमंत्री कप की छह खेल प्रतियोगिताओं में 3600 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण विजेता को एक लाख, रजत को 70 हजार और कांस्य पदक विजेता को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।



उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के 689 खिलाड़ियों ने 33 खेलों में भाग लिया और 153 पदक जीतकर प्रदेश का परचम लहराया। इनमें 48 स्वर्ण, 47 रजत, 58 कांस्य पदक शामिल हैं। सरकार ने स्वर्ण विजेताओं को 7 लाख, रजत को 5 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 3 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की, जबकि प्रतिभागियों को भी 51-51 हजार रुपये दिए गए। मुख्यमंत्री ने इस प्रतियोगिता के 417 पदक विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ियों को लगभग 24 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की। साथ ही अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पद्मश्री सविता पूनिया को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पहले टी-20 दृष्टिबाधित महिला विश्व कप की विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि टीम ने अपने अदम्य साहस, अनुशासन और कड़ी मेहनत से देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1990 से देश में दृष्टिबाधित क्रिकेट खेला जा रहा है और यह प्रतियोगिता सीएबीआई के संस्थापक अध्यक्ष एसपी नागेश की स्मृति में आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में प्रदेश में खेल ढांचे के विकास पर 989 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं, खेल विभाग का बजट 275 करोड़ से बढ़ाकर 602 करोड़ रुपये से अधिक किया गया है। इसी दिशा में प्रदेश में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए अलग स्टेडियम और बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन के लिए 21 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ी अपनी मेहनत और समर्पण से समाज को नई दिशा दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान अंडर-19 खिलाड़ी तेजस्विनी यादव ने बीसीसीआई से प्राप्त धनराशि भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम को भेंट किया।

नागेश ट्रॉफी का भी हुआ शुभारंभ
नागेश ट्रॉफी दृष्टिबाधित राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता (पुरुष) का शुभारंभ भी किया गया। इस प्रतियोगिता के आठवें संस्करण में 29 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं और कुल 73 मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता से चयनित 17 खिलाड़ी वर्ष 2026-27 की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed