फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chief Minister congratulated Yuzvendra Chahal on winning the T20 World Cup.

Gurugram News: मुख्यमंत्री ने युजवेंद्र चहल को टी-20 विश्व कप जीतने पर दी बधाई

Fri, 12 Jul 2024 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister congratulated Yuzvendra Chahal on winning the T20 World Cup.
पैरालंपिक के खिलाड़ियों समेत अन्य के लिए जल्द ही अभिनंदन समारोह होगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह से बृहस्पतिवार को गुरुग्राम में टी-20 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे क्रिकेट खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ी को टी-20 विश्व कप जीतने पर बधाई देते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में क्रिकेट खिलाड़ी को भगवान श्री कृष्णा की मूर्ति देकर तथा सम्मान सूचक शॉल पहनाकर सम्मानित किया और आशीर्वाद दिया। उन्होंने खिलाड़ी युजवेंद्र चहल को मेडल भी पहनाया और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इसी प्रकार से हरियाणा का नाम रोशन करते रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैरालंपिक के खिलाड़ियों व अन्य के लिए जल्द ही एक अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया जाएगा और कार्यक्रम में हरियाणा का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का अभिनंदन किया जाएगा। हरियाणा खिलाड़ियों की धरती है और आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बेहतरीन रूप से करते हैं और देश का नाम दुनियाभर में रोशन करने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए हरियाणवी लहजे में कहा कि ‘‘हरियाणा के बगैर किसी भी खेम में झंडी कोनी पाटती’’।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए क्रिकेट खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने अवगत कराया कि वे क्रिकेट में बॉलिंग करते हैं और पिछले कई सालों से क्रिकेट खेल रहे हैं। मुख्यमंत्री को बताया गया कि युजवेंद्र चहल का परिवार जींद से हैं परंतु पिछले चार सालों से गुरुग्राम में रह रहा हैं। इस अवसर पर मंडल आयुक्त आरसी बिढान, पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोडा़, जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीनिवास, डीसी निशांत कुमार यादव, वरिष्ठ नेता श्री गोपीचंद गहलोत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed