{"_id":"697b69bf17f7e2c5c8013a8d","slug":"chief-minister-approves-remaining-construction-work-of-mata-shitla-devi-temple-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-78383-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मुख्यमंत्री ने माता शीतला देवी मंदिर के शेष निर्माण कार्यों को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मुख्यमंत्री ने माता शीतला देवी मंदिर के शेष निर्माण कार्यों को दी मंजूरी
विज्ञापन
शहरी निकाय विभाग की हाई पावर्ड वर्क्स कमेटी ने दी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शहरी निकाय विभाग की हाई पावर्ड वर्क्स कमेटी ने गुरुग्राम स्थित माता शीतला देवी मंदिर के शेष निर्माण कार्यों को मंजूरी प्रदान कर दी है।
गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्र 2027 से पहले श्रद्धालुओं को माता शीतला के नए भवन में दर्शन मिलेंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर के शेष सभी कार्यों के टेंडर स्वीकृत हो चुके हैं। निर्माण कार्य आधुनिक सुविधाओं के साथ किए जाएंगे। मंजूर किए गए कार्यों में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक प्रणाली तथा नवीन अग्निशमन प्रणाली की स्थापना शामिल हैं। इन सभी कार्यों को मुख्यमंत्री की ओर से औपचारिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
विधायक ने इसे गुरुग्राम ही नहीं, बल्कि देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि माता शीतला देवी मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसके भव्य स्वरूप में निर्माण से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व ही विधायक ने माता शीतला देवी मंदिर के निर्माण कार्यों का स्थलीय अवलोकन किया था, कार्यों की मॉनिटरिंग की थी तथा इस विषय पर प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया था। अब हाई पावर्ड वर्क्स कमेटी की मंजूरी के बाद मंदिर निर्माण कार्यों को नई गति मिलेगी।