{"_id":"69f10dd1b6e0c7be870d7538","slug":"chetak-express-running-late-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86246-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लगातार देरी से चल रही चेतक एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लगातार देरी से चल रही चेतक एक्सप्रेस
विज्ञापन
गुरुग्राम। पिछले तीन दिनों से गुड़गांव रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली चेतक एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 20473) निर्धारित समय से देरी से चल रही है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है। रविवार को ट्रेन करीब चार, वहीं सोमवार और मंगलवार को तीन घंटे लेट रही।
ट्रेन दिल्ली सराय रोहिला रेलवे स्टेशन से रात 7:40 बजे प्रस्थान करती है और रात 8:13 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय है। इसके बाद यह रेवाड़ी, रिंग्स, अजमेर होते हुए उदयपुर तक जाती है और सुबह 7:48 बजे उदयपुर रेलवे स्टेशन पहुंचती है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रेल मार्ग पर परिचालन संबंधी कारणों और ट्रैफिक दबाव के चलते कुछ ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। जल्द ही ट्रेन निर्धारित समय पर चलने लगेगी। संवाद