फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chemists go on strike in protest against online medicine sales

Gurugram News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों ने की हड़ताल

Thu, 21 May 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Chemists go on strike in protest against online medicine sales
नगीना। ऑनलाइन दवाओं की अवैध बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार को मेवात नूंह केमिस्ट एसोसिएशन ने हड़ताल रखी। इस दौरान एसोसिएशन के प्रधान संतराम गोयल के नेतृत्व में केमिस्टों का एक प्रतिनिधिमंडल नूंह स्थित लघु सचिवालय पहुंचा।
विज्ञापन

वहां उन्होंने तहसीलदार को सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन फार्मेसी पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। केमिस्टों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से जहां उनके व्यापार पर संकट मंडरा रहा है, वहीं बिना पर्ची के दवाएं मिलने से युवाओं में नशे की प्रवृत्ति भी बढ़ रही है। हालांकि, इस बंद का नगीना कस्बे में कोई खास असर देखने को नहीं मिला। जिला मुख्यालय पर जहां हड़ताल का असर रहा, वहीं नगीना में दवा की अधिकांश दुकानें आम दिनों की तरह ही खुली रहीं और मरीजों को दवाइयां आसानी से मिलती रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed