फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cheating of two lakh rupees in the name of getting gas agency

गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी

Tue, 03 May 2022 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cheating of two lakh rupees in the name of getting gas agency
गुरुग्राम। गैस एजेंसी लेने के चक्कर में एक युवक को ऑनलाइन आवेदन करना भारी पड़ा। गैस एजेंसी दिलवाने के नाम पर साइबर ठगों ने युवक से करीब दो लाख रुपये ठग लिए। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो उससे रिफंड करने के नाम पर युवक से 33 प्रतिशत पैसे और बढ़कार मांगे गए । साइबर थाना पुलिस की जांच रिपोर्ट के बाद बिलासपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव बिनौला निवासी विपिन नेहना ने बताया कि वह पिछले साल सितंबर में गैस एजेंसी लेने के लिए ऑनलाइन चेक कर रहा था। एक वेबसाइट पर गैस एजेंसी के लिए फीस भर दी। इसके बाद पीड़ित के नंबर पर एक फोन आया और उससे कागजात देने की बात हुई । पीड़ित ने बताया कि कागज देखने के बाद उन्होंने आगे काम करने के नाम पर साढ़े ग्यारह हजार रुपये लिए। इसके बाद डीलरशिप के लिए उससे 67 हजार 900 रुपये लिए। ठगों ने उसे एक डीलर सर्टिफिकेट भी दिया। साथ ही लाइसेंस बनवाने के लिए कहने लगे और उसके नाम पर एक लाख 26 हजार 400 रुपये और ले लिए । पीड़ित को जब संदेह हुआ कि उसके साथ ठगी हो रही है तो उसने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर उनका कहना था कि पैसे का 33 प्रतिशत पैसा और देना होगा, जिसके बाद आपको पैसा रिफंड किया जा सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed