{"_id":"64c56ac6141dde5abd00d584","slug":"cheating-of-21-lakhs-in-the-name-of-completing-the-task-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-10962-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: टास्क पूरा करने के नाम पर 21 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: टास्क पूरा करने के नाम पर 21 लाख की ठगी
विज्ञापन
पहले निवेश पर 30 प्रतिशत का कराया फायदा, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। टास्क पूरा करने के नाम पर साइबर ठगों ने 21 लाख रुपये ठग लिया। युवती को जाल में फंसाने के लिए छोटी रकम का निवेश कर 30 प्रतिशत का फायदा कराया। जिसके बाद युवती ने उनके झांसे में आकर 21 लाख 23 हजार रुपये का निवेश कर दिया। साइबर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
पुलिस को शिकायत सेक्टर-39 की सोसाइटी में रहने वाली युवती ने दी है। युवती का कहना है कि उससे कुल 21 लाख 23 हजार रुपये जमा करा लिए गए। युवती का कहना है कि उसे व्हाट्सएप मैसेज कर यू-ट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने का टास्क देकर रुपये कमाने का झांसा दिया गया। शुरू में तो उसे चैनल सब्सक्राइब करने के रुपये ट्रांसफर किए गए। फिर एक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया। इस पर निवेश करने पर मुनाफा देने का झांसा दिया गया। 1 हजार निवेश करने पर उसे 1400 रुपये मिले। 6 हजार रुपये निवेश करने पर उसे 8050 रुपये मिले। इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप में युवती को जोड़ लिया गया और फिर 30 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर निवेश करने को कहा गया। इसी तरह युवती से 21 लाख 23 हजार रुपये जमा करा लिए गए लेकिन रिफंड नहीं किया।