फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cheated a retired officer of Rs 50 thousand by posing as SDO of Bihar electricity department.

Gurugram News: बिहार के बिजली विभाग का एसडीओ बनकर रिटायर्ड अधिकारी से 50 हजार रुपये की ठगे

Wed, 01 Jan 2025 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Cheated a retired officer of Rs 50 thousand by posing as SDO of Bihar electricity department.
कॉल डायवर्ट कर उनके परिचित से भी छह हजार रुपये कराए ट्रांसफर कराए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर क्राइम थाना मानेसर क्षेत्र में बिहार के बिजली विभाग का एसडीओ बनकर जालसाज ने रिटायर्ड अधिकारी से 49,852 रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। यही नहीं जालसाज ने रिटायर्ड अधिकारी की कॉल डायवर्ट कर उनके परिचित से भी छह हजार रुपये ट्रांसफर कराए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

बिहार के पटना निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिहार से सेवानिवृत अधिकारी हैं और गुरुग्राम के सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाईट्स अपार्टमेंट में बेटे के पास रहते हैं। बीते 20 दिसंबर को राहुल कुमार नाम के एक व्यक्ति की कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह बिहार में बिजली विभाग में एसडीओ हैं। उसने प्रमोद कुमार से कहा कि वे स्मार्ट मीटर लगवा लें, अन्यथा उनकी पटना आवास की बिजली काट दी जाएगी। इसके लिए कॉल करने वाले ने प्रमोद कुमार को 13 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट करने को कहा और पेमेंट के लिए एक एप को मोबाइल में इंस्टाल करने के लिए लिंक भेजा।
विज्ञापन


प्रमोद कुमार ने जालसाज से कहा कि वह पटना में रहने वाले अपने भतीजे को 13 रुपये की पेमेंट करने के लिए बोल देंगे। राहुल कुमार ने प्रमोद कुमार से कहा कि दो मिनट का ही काम है। मीटर रिचार्ज भी तो इसी एप से होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद प्रमोद कुमार को 49,990 रुपये का फिगर दिखा तो उन्हें शक हुआ। लेकिन राहुल ने उनसे कहा कि आप इसको क्लिक कर दो तो एक टीआर नंबर जाएगा। उसी पर 13 रुपये जमा होंगे। इसी दौरान एक दूसरा फिगर 49,852 रुपये आया और उनके अकाउंट से 49,852 रुपये कटने का मैसेज भी आया। इसके बाद प्रमोद कुमार ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। प्रमोद कुमार की कॉल भी डायवर्ट कर दी गई। वे किसी को फोन नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद प्रमोद कुमार का बेटा ऑफिस से वापस घर आया तो उसको रुपये कटने के बारे में बताया। उनके बेटे ने मोबाइल का कॉल डायवर्ट व एप डिलीट किया तो उनके पास कॉल आनी भी शुरू हुईं। वहीं, पटना से एक परिचित उन्हें कॉल करके बताया कि उसने बकाया छह हजार रुपए भेज दिए हैं। उसने पेमेंट का स्क्रीन शॉट भी प्रमोद कुमार को भेजा। इसके बाद प्रमोद कुमार को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed