{"_id":"67605c7c5467973f8d0f306a","slug":"charges-will-be-framed-today-in-the-case-of-rape-and-murder-of-a-three-and-a-half-year-old-girl-gurgaon-news-c-1-1-noi1127-2422654-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में आज होंगे आरोप तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में आज होंगे आरोप तय
विज्ञापन
आरोपी को सरकार की तरफ से मिलेगा वकील, रोजाना सुनवाई की मांग कोर्ट ने स्वीकार की
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मेवात के पिनगवां थाना क्षेत्र में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में आज कोर्ट में आरोपी के खिलाफ चार्ज तय किए जाएंगे। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था। इसमें आरोपी की तरफ से ना कोई परिजन आया था ना ही कोई वकील सुनवाई के लिए पहुंचा था। इसके बाद अदालत ने आरोपी की पैरवी के लिए सरकारी वकील देने के लिए कहा। इस मामले को लेकर स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में नियमित सुनवाई की जाएगी।
पिनगवां थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 नवंबर को आरोपी हरी चंद ने पड़ोस में रहने वाली साढ़े तीन साल की बच्ची को पहाड़ पर ले जाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया था। इसके बाद आरोपी ने गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने एक दिसंबर को मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां पर पीड़िता के पिता भी मामले की सुनवाई में पहुंचे थे। पीड़िता का पक्ष रखने वाले वकील ताहिर हुसैन रुपाड़िया ने बताया कि उनकी तरफ से कोर्ट में मामले की रोजाना सुनवाई की अपील की। इसके बाद कोर्ट ने इसके लिए स्वीकृति दे दी है। आरोपी की तरफ से कोई पेश नहीं हुआ था। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी के लिए सरकारी वकील मुहैया करवाने के लिए कहा है। मंगलवार को आरोपी के खिलाफ आरोप तय किए जाएंगे। आरोपी पर पॉक्सो व हत्या जैसे गंभीर आरोप हैं।
पुलिस ने दस दिन में पेश कर दी थी चार्जशीट
आरोपी ने 30 नवंबर को घटना को अंजाम दिया था। इसके अगले दिन एक दिसंबर को पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो दिसंबर को आरोपी को पकड़ लिया था। इसके बाद पुलिस ने महज 10 दिनों में ही 184 पेज की चार्जशीट पेश कर दी थी। सोमवार को मामले की सुनवाई पॉक्सो की स्पेशल कोर्ट की जज नीरू कंबोज की अदालत ने की।