फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chanchal won silver in 3000m hurdles

Gurugram News: तीन हजार मीटर बाधा दौड़ में चंचल ने जीता रजत

Thu, 15 Jan 2026 05:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Chanchal won silver in 3000m hurdles
गुरुग्राम। बेंगलुरु के राजीव गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित 85वीं ऑल इंडिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले की चंचल ने तीन हजार मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में देशभर के एथलीटों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षक दीपक राठी ने कहा कि चंचल ने कड़ी मेहनत और समर्पण से यह रजत पदक जीता है। बेंगलुरु की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उसकी तकनीक और सहनशक्ति ने कमाल कर दिखाया। पदक जीतने पर चंचल ने कहा कि यह पदक मेरे कोच दीपक राठी के मार्गदर्शन और मेहनत का नतीजा है। तीन हजार मीटर बाधा दौड़ में पदक जीतना चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन मैंने अंतिम लैप में जोर लगा दिया। इस प्रतियोगिता ने मुझे मजबूत बनाया। भविष्य में मेरा लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतने का है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed