Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chances of collision on the route of tractor parade

ट्रैक्टर परेड के रूट पर टकराव के आसार

Mon, 25 Jan 2021 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Chances of collision on the route of tractor parade
गणतंत्र दिवस व किसान आंदोलन और किसान द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाले जाने के कारण शहर में शांति बनाए - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। कृषि कानूनों के खिलाफ गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को ट्रैक्टर परेड करने पर संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों एवं पुलिस के बीच टकराव पैदा होने के आसार हो गए हैं। दरअसल, मोर्चा के सदस्यों ने परेड का रूट बदल दिया है और वह टीकरी बॉर्डर के बजाय जिले से दिल्ली के इलाकों में परेड निकालकर वापस आना चाहते हैं, लेकिन जिला पुलिस ने उनको दिल्ली जाने की इजाजत देने से मना कर दिया है। इस तरह परेड का रूट तय नहीं हो सका, मगर मोर्चा के सदस्य परेड अवश्य करेंगे। लिहाजा मंगलवार को परेड करने पर पुलिस एवं मोर्चा के सदस्यों में टकराव हो सकता है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर परेड निकालने के मामले में सोमवार को मोर्चा के सदस्यों एवं पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इस दौरान मोर्चा के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने अपने उच्च नेताओं के निर्देश पर टीकरी बॉर्डर से परेड में शामिल होने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। उन्होंने जिले से सटे दिल्ली के इलाकों में परेड निकालने का निर्णय लिया है। उधर, पुलिस अधिकारियों ने उनको इसकी इजाजत देने से मना कर दिया। उनको बताया गया कि वे पुलिस के रूट के अनुसार जिले में परेड कर सकते हैं, लेकिन मोर्चा के सदस्यों ने पुलिस का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया।
विज्ञापन

मोर्चा के अध्यक्ष संतोख सिंह ने कहा कि वह पुलिस के साथ टकराव नहीं करना चाहते हैं। वह परेड के रूट के संबंध में मंगलवार की सुबह पुलिस अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस को भी उनका प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए, क्योंकि किसान संगठनों ने उल्लंघन नहीं करने का निर्णय लिया है। दूसरी ओर, जिला पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि जिले से किसानों को दिल्ली नहीं जाने दिया जाएगा, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने जिले के किसानों की परेड के लिए रूट तय नहीं किया है। इस कारण शहर में धरना दे रहे मोर्चा के सदस्यों को दिल्ली नहीं जाने दिया जाएगा। इसके अलावा शाहजहांपुर बॉर्डर से परेड शुरू करने वाले किसानों को पंचगांव से आगे नहीं आने दिया जाएगा। उनको पंचगांव से वापस भेजा जाएगा।

पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह को छावनी में तब्दील किया
गुरुग्राम। जिले में कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के धरने और मंगलवार को उनकी ओर से ट्रैक्टर परेड करने के कारण जिला पुलिस काफी सतर्क है। पुलिस ने इस कारण पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह एवं उसके आसपास के क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है। दरअसल, गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के शिक्षा मंत्री कंवर पाल यहां पर रुके हैं। किसानों की ओर से विरोध प्रदर्शन करने की आशंका के कारण पुलिस ने यहां बड़ी संख्या में जवान तैनात किए है। विश्राम गृह के अंदर एवं आसपास पुलिस ने वैसी सुरक्षा व्यवस्था की है जैसी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आगमन के दौरान की जाती है। इस तरह की सुरक्षा व्यवस्था कभी भी राज्य के मंत्री के आने के दौरान देखने को नहीं मिली। पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित होने वाले स्थान ताऊ देवी लाल स्टेडियम के मुख्य गेट एवं उसके आसपास सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए है। यहां मंगलवार की सुबह ही सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed