फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Challans issued to 2,307 auto and cab drivers for not wearing uniforms.

Gurugram News: यूनिफॉर्म न पहनकर चलने वाले 2307 ऑटो व कैब चालकों के काटे चालान

Thu, 11 Jun 2026 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Challans issued to 2,307 auto and cab drivers for not wearing uniforms.
यातायात पुलिस ने चालकों पर लगाया 17.33 लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने मई माह में यूनिफॉर्म न पहनकर ऑटो व कैब चलाने वाले 2,307 चालकों के चालान काटे हैं। पुलिस ने उक्त चालकों पर 17.33 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत ने निर्देशानुसार यातायात पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने एक से 31 मई तक अभियान चलाकर बिना यूनिफाॅर्म ऑटो व कैब चलाने वालों चालकों पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 2,307 ऑटो व कैब चालकों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे। ऑटो व कैब चालकों के लिए यूनिफॉर्म तय की गई है, जोकि अपने वाहन चलाते समय उनको यूनिफाॅर्म पहननी है। लेकिन काफी ऑटो व कैब चालक यूनिफाॅर्म नहीं पहनते। ऐसे में पुलिस ने ऐसे चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

----
बिना यूनिफाॅर्म पहने ऑटो व कैब चलाने वाले चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। ऑटो व कैब चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही निर्धारित यूनिफॉर्म पहनने के लिए भी जागरूक किया जाता है। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article