फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Challans issued to 15950 people who violated traffic rules

Gurugram News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15950 लोगाें के चालान

Tue, 21 May 2024 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Challans issued to 15950 people who violated traffic rules
कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस ने 1 से 19 मई तक चलाया अभियान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस ने 18 दिन के भीतर नियमों का उल्लंघन करने वाले 15950 वाहन चालकों का चालान काटा है। पुलिस की ओर से लेन चेंज,ड्रिंक एंड ड्राइव, ब्लैक फिल्म आदि नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में गुरुग्राम पुलिस द्वारा 1 से 19 मई तक कुल 15950 चालान किए। जिनकी कुल कीमत 1 करोड़ 21 लाख 37 हजार रुपये हैं।


ई- रिक्शा चालकों के लिए विशेष अभियान

गुरुग्राम। आम नागरिकों द्वारा ई रिक्शा चालकों के खिलाफ रोजाना यातायात प्रभावित करने की शिकायतें आ रही थी। जिस पर यातायात के सुचारु और सफल संचालन करने के लिए ई रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। परंतु ई रिक्शा चालकों द्वारा यातायात में बाधा पहुंचाने और नियमों की अवहेलना करने पर सख्ती से चालान करते हुए मई महीने में कुल 598 चालान किए गए। इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन


वर्जन

ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर की सड़कों पर सुचारु रूप से ट्रैफिक व्यवस्था व वाहन दुर्घटना को कम करने की कवायद को लेकर अभियान चलाया गया। - वीरेन्द्र विज, डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed