फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ... Chal Dhanno, Basanti has to win Gurugram Marathon

...चल धन्नो, बसंती को गुरुग्राम मैराथन जीतना है

Sat, 22 Feb 2020 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
... Chal Dhanno, Basanti has to win Gurugram Marathon
ट्रैफिक पुलिस फिल्मी सितारों के किरदारों के माध्यम से मैराथन का प्रचार कर रही है। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। ....चल धन्नो, बसंती को गुरुग्राम मैराथन जीता है। सुनने में थोड़ा अजीब सा लग रहा होगा लेकिन इस बार गुरुग्राम में हो रही मैराथन में बसंती के साथ सीता-गीता, बबीता समेत अन्य महिलाएं भी भाग लेंगी। 8 मार्च को गुरुग्राम में आयोजित मैराथन में महिला प्रतिभागियों की संख्या बढ़ाने के लिए पुलिस अनोखे तरीके से प्रचार कर रही है।
विज्ञापन

महिला दिवस के मौके पर आयोजित राज्य स्तरीय मैराथन की जिम्मेदारी इस बार गुरुग्राम पुलिस को सौंपी गई है। मैराथन के निशुल्क पंजीकरण और महिला प्रतिभागियों को जोड़ने के लिए पुलिसकर्मी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर मीम बनाकर प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर शोले के गब्बर और सांभा के डायलॉग और बसंती और धन्नो के संवाद का सबसे ज्यादा उपयोग किया जा रहा है। रोड सेफ्टी ऑफिसर नवदीप सिंह ने अपने ट्विटर हैंडलर पर दंगल गर्ल के पोस्टर को मैराथन से जोड़ते हुए लिखा कि म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के। इस पोस्ट को सीएम के विशेष अधिकारी एडीजीपी ओपी सिंह ने भी री ट्वीट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन के मुुताबिक मैराथन के लिए महिलाओं के लिए ऑनलाइन निशुल्क पंजीकरण किया जा रहा है। अब तक 8000 से अधिक प्रतिभागियों का पंजीकरण हो चुका है।

प्रचार के लिए लगाई गई दौड़
8 मार्च को होने वाली गुरुग्राम मैराथन के लिए शनिवार को जिले के अलग-अलग चार स्थानों पर प्रचार के लिए दौड़ लगाई गई। मानेसर के सेक्टर-1 पुलिस चौकी से मानेसर मार्केट से आगे तक 1 किमी की दौड़ लगाई गई। बादशाहपुर में बीपीटीपी एस्टायर सेक्टर-70 से ट्यूलिप चौक तक 200 महिलाओं ने दौड़ लगाई। इसके अलावा सेक्टर-50 थाना पुलिस से सेक्टर-51 महिला थाना तक और राजेंद्र पार्क में दारौला बॉर्डर तक काफी संख्या में महिलाओं ने दौड़ लगाकर महिलाओं से पंजीकरण कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed