फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chaitra fair will be held in Shitala Mata temple from 26th March

Gurugram News: शीतला माता मंदिर में 26 मार्च से लगेगा चैत्र मेला

Wed, 20 Mar 2024 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Chaitra fair will be held in Shitala Mata temple from 26th March
उपायुक्त ने मेला प्रबंधन से जुड़े विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शीतला माता मंदिर में 26 मार्च से 23 अप्रैल तक चैत्र मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले के आयोजन को लेकर श्राइन बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त ने चैत्र मेले के आयोजन को लेकर मंगलवार को मंदिर परिसर में संबंधित अधिकारियों तथा बोर्ड के सदस्यों की बैठक ली। इस दौरान मंदिर श्राइन बोर्ड के सीईओ एवं सोहना के एसडीएम सोनू भट्ट भी मौजूद रहे।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि उत्तर भारत का एक प्रमुख आस्था स्थल होने के चलते शीतला माता मंदिर में आयोजित होने वाले चैत्र मेले में करीब आठ लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। मेले में आने वाले श्रद्धालु गुरुग्राम शहर की एक बेहतर छवि अपने मन में लेकर जाए इसके लिए आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाए। उन्होंने बोर्ड के सदस्य व मेला प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चैत्र मेले में सप्ताह के 3 दिनों रविवार, सोमवार और मंगलवार को श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ रहती है, उन दिनों में विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अलावा, मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन



इस मौके पर सीटीएम कुंवर विक्रम आदित्य, ओएसडी टू डीसी प्रीति रावत, बोर्ड के सदस्य अजीत बेनीवाल, अरुण महेश्वरी, ब्रह्मप्रकाश, रघुबर दयाल, राम सज्जन सिंह, यादराम बंसल, पूजा खेत्रपाल, पंकज, सिविल सर्जन कार्यालय से डॉक्टर प्रदीप सहित जीएमसीबीएल व अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



24 घंटे स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी रहेगी

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मंदिर परिसर में मेडिकल पोस्ट स्थापित की जाएगी, जहां पर 24 घंटे स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा, एंबुलेंस भी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी ताकि किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी ज्यादा दिक्कत होने पर नजदीकी अस्पताल में जल्द से जल्द पहुंचाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि मेला के दिनों में फायर ब्रिगेड के वाहन भी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।





इसे भी जाने..

: पारदर्शिता को लेकर मुंडन की रेट लिस्ट लगाई जाएगी।
: 24 घंटे दमकल की गाड़ी खड़ी रहेगी।
: प्रसाद की गुणवत्ता के लिए दुकान मालिकों के साथ बैठक की गई।
: लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदान करने के लिए बोर्ड लगा कर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed