{"_id":"68794ebeeb9de0e89e0061ba","slug":"chairmen-ellection-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-104882-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नगीना ब्लॉक समिति चेयरमैन के खिलाफ पारित हुए अविश्वास प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नगीना ब्लॉक समिति चेयरमैन के खिलाफ पारित हुए अविश्वास प्रस्ताव
विज्ञापन
23 पार्षदों में से 19 पार्षदों ने लिया अविश्वास प्रस्ताव में भाग, 16 ने चेयरमैन के खिलाफ की वोटिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नगीना ब्लॉक समिति चेयरमैन को लेकर चल रही उठापटक बृहस्पतिवार को वर्तमान चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद कुछ कम हुई है। हालांकि, नए चेयरमैन के चुने जाने तक यह राजनीतिक खींचतान चलती रहेगी। चेयरमैन अरसद के खिलाफ 16 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप मलिक के सामने हस्ताक्षर किए।
बता दें कि इनेलो नेता हबीब हवननगर समर्थित नगीना ब्लॉक समिति के चेयरमैन अरसद की कार्यशैली से लंबे समय से पार्षदों में नाराजगी चल रही थी। इसी को लेकर 24 जून को पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए जिला सचिवालय में हाजिरी लगाई थी। उस दिन इनेलो नेता अपने समर्थक की कुर्सी को कुछ दिनों के लिए बचा ले गए। बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन की तरफ से फिर से इन पार्षदों को बुलाया गया। नगीना ब्लॉक समिति के कुल 23 पार्षदों में से 19 पार्षद एडीसी के समक्ष उपस्थित हुए। इनमें से 16 पार्षदों ने चेयरमैन अरसद के खिलाफ वोट किया। केवल 3 पार्षद ही चेयरमैन अरसद के पक्ष में रहें। इसके बाद सभी पार्षदों ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पिंटू व जिला मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी के साथ मीटिंग की और भाजपा के मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक बीरबल भारद्वाज को अपने नेता चुना। जिसके बाद बीरबल भारद्वाज ने उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा से मुलाकात कर चेयरमैन के चुनाव के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया। जिस पर उपायुक्त ने विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि चुनाव आयोग को इसके लिए लिखा जाएगा। वहां से जो भी समय चुनाव के लिए मिलेगा, उसके अनुसार आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।