फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chairman of Haryana SC Commission reviewed the matters related to Scheduled Castes.

Gurugram News: हरियाणा एससी आयोग के अध्यक्ष ने की अनुसूचित जाति से संबंधित मामलों की समीक्षा

Thu, 29 May 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Chairman of Haryana SC Commission reviewed the matters related to Scheduled Castes.
नूंह में कुल 29 मामलों की सुनवाई की गई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रविंद्र बलियाला ने कहा कि आयोग अनुसूचित जाति के लोगों की सुरक्षा व कल्याण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। राज्य सरकार भी अनुसूचित जाति से संबंधित मामलों के प्रति बहुत ही संवेदनशील है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए सरकार द्वारा भी पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि जल्द वितरित की जाती है। आयोग के अध्यक्ष ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में अनुसूचित जाति से संबंधित मामलों की समीक्षा करने के बाद बताया कि जिला नूंह में आज कुल 29 मामलों की सुनवाई की गई व सभी मामलों में शिकायतकर्ता व आरोपी समेत दोनों पक्षों की बातें सुनी गई, ताकि किसी भी पक्ष के खिलाफ अन्याय न हो। उन्होंने बताया कि एक मामले में एसडीएम फिरोजपुर झिरका, डीएसपी फिरोजपुर झिरका व जिला कल्याण अधिकारी नूंह की कमेटी गठित की है, जो दोनों पक्षों को सुनकर अपनी रिपोर्ट आयोग को भेजेेंगे। ज्यादातर मामलों में पुलिस प्रशासन की ओर से उचित समय पर आरोपियों का चालान कोर्ट में पेश कर दिया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, डीएसपी अजायब सिंह, डीएसपी हरेंद्र सिंह, जिला कल्याण अधिकारी लालचंद बिश्रोई के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed