फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CGST fraud of Rs 37 crore was traced to a single IP address

Gurugram News: एक ही आईपी एड्रेस पर ट्रेस हुआ था 37 करोड़ का सीजीएसटी फ्रॉड

Wed, 12 Feb 2025 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
CGST fraud of Rs 37 crore was traced to a single IP address
- सीजीएसटी ने कार्रवाई को लेकर महाराष्ट्र के सीजीएसटी अधिकारियों को लिखा पत्र
विज्ञापन


मयंक तिवारी
गुरुग्राम। सीजीएसटी ने एक ही आईपी एड्रेस पर हो रही बिलिंग व एक ही मोबाइल नंबर पर आ रही ओटीपी पर संदेश के आधार पर करोड़ों की ठगी का खुलासा हुआ। गिरोह का मास्टर माइंड जेल में है। कंपनियों पर शिकंजा कसने के लिए सीजीएसटी अधिकारी ने महाराष्ट्र के सीजीएसटी अधिकारियों को पत्र लिखा है।
37 करोड़ 54 लाख रुपये की ई-वे बिल के आधार पर ठगी के मामले में यह खुलासा हुआ है कि कोरोना काल के दौरान अलग-अलग कंपनी व फर्म रजिस्टर्ड कर उसे साइंलेट रखा गया। रजिस्ट्रेशन के दो साल बाद इन कंपनियों को एक्टिव किया गया है। इस पूरे मामले में महाराष्ट्र के एक गिरोह का हाथ है। जिसकी ओर से मास्टर माइंड को एक मोबाइल उपलब्ध कराया गया। उस पर आने वाले ओटीपी व गुरुग्राम में एक आईपी एड्रेस पर चल रहे सिस्टम व बिलिंग पर यह मामला सर्विलांस पर आया था। सीजीएसटी ने सरगना को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मास्टर माइंड की जमानत पर 14 को सुनवाई

फर्जी तरीके से 243 करोड़ के ई-वे बिल के आधार पर सरकार को 37 करोड़ 54 लाख का चूना लगाने वाले सरगना की जमानत पर अदालत में सुनवाई चल रही है। अदालत की ओर से आरोपी को 19 तक न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज रखा है। उसकी जमानत पर 14 फरवरी को सुनवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
फर्जी ई-वे बिल के आधार पर करोड़ों की ठगी की जांच चल रही है। संबंधित कंपनी व फर्म संचालकों को नोटिस देने के साथ महाराष्ट्र के विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। - कर्ण सिंह, सहायक आयुक्त, सीजीएसटी, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article