फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Certificates given to 150 girl students in the convocation ceremony

Gurugram News: दीक्षांत समारोह में 150 छात्राओं को दिए सर्टिफिकेट

Thu, 12 Oct 2023 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Certificates given to 150 girl students in the convocation ceremony
महिला आईटीआई में छात्राओं ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-14 में बृहस्पतिवार को शैक्षणिक सत्र 2022-23 की पासआउट छात्राओं के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक सुधीर सिंगला और प्राचार्य जेपी यादव ने 150 छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान छात्र-छात्राओं को रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा देने का माध्यम है। आईटीआई में तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने से युवाओं के समक्ष रोजगार मिलने के अवसर बढ़ जाते हैं। गुरुग्राम सहित हरियाणा के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का बेहतर स्तर व माहौल बना है। गुरुग्राम रोजगार का हब है और यहां हजारों कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत निजी क्षेत्र में रोजगार मिलना आसान हो गया है। दीक्षांत समारोह में रविंद्र जैन, नवीन गुप्ता, हरीश वर्मा, एडवोकेट सचिन गुप्ता, देवेंद्र भाटिया, एडवोकेट सूरज यादव, आशीष गुप्ता सहित संस्थान के स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed