{"_id":"668f27341896e115b30b0336","slug":"central-agency-should-investigate-ecogreen-case-rao-inderjit-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-34606-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय एजेंसी करे ईकोग्रीन मामले की जांच : राव इंद्रजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय एजेंसी करे ईकोग्रीन मामले की जांच : राव इंद्रजीत
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री ने जीएमडीए की बैठक में सीएम के समक्ष रखी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई जीएमडीए की मीटिंग में नागरिक सुविधाओं के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि जल्द से इन समस्याओं का हल किया जाए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने उनके समक्ष यह मुद्दे उठाए और उनका समय रहते समाधान नहीं किया गया तो आगामी चुनाव में भी जनता इन प्रश्नों को लेकर जन प्रतिनिधियों से सवाल करेगी। केंद्रीय मंत्री ने गुरुग्राम में सफाई व्यवस्था संभालने वाली कंपनी ईको ग्रीन के मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाने की मांग रखी।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह वर्चुअल रूप से दिल्ली से इस बैठक में जुड़े । उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान इको ग्रीन कंपनी को कार्य देने व इसके भुगतान की शिकायत नगर निगम पार्षद, विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्यमंत्री व उनके सामने की थी। कंपनी को कई बार शर्तों के नियमों का पालन करने व कार्य प्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी गई लेकिन कंपनी की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं किया। आलम यह है कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई । गुरुग्राम की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राव ने कहा कि कंपनी को बंधवाडी डंपिंग यार्ड पर कूड़े से बिजली बनाने के संयंत्र की स्थापना करके बिजली बनाने का कार्य करना था, जिसको बरसों बाद भी कंपनी शुरू नहीं कर पाई।
राव ने कहा कि सैकड़ों शिकायतों को बाद भी लगातार भुगतान किया गया जोकि गंभीर मामला है। कंपनी को करोड़ों का भुगतान किया है, यह इस बात का प्रमाण है कि कहीं न कहीं सरकारी अधिकारियों व राजनेताओं का आशीर्वाद कंपनी के ऊपर था। राव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में लोगों के सवालों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के अधिकारियों ने दिसंबर में ही कंपनी को टेंडर रद्द करने की फाइल चंडीगढ़ भेजी थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पार्टी की सरकार को 10 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं लेकिन सिविल अस्पताल और बस स्टैंड का निर्माण का मुद्दा भी खड़ा हुआ है। पुराना बस स्टैंड वर्षों पूर्व में कंडम घोषित कर दिया गया है लेकिन निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। वजीराबाद के खेल स्टेडियम के शिलान्यास को छह वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राव इंद्रजीत द्वारा उठाई गई समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से जवाब तलब किया और कहा कि जन सुविधाओं के मुद्दों पर अधिकारियों को गंभीरता दिखानी होगी।