{"_id":"6a0722cd38fdc3a975021c3b","slug":"census-2027-work-in-the-district-reached-72-percent-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88059-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिले में जनगणना-2027 का कार्य 72 प्रतिशत तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिले में जनगणना-2027 का कार्य 72 प्रतिशत तक पहुंचा
विज्ञापन
- वजीराबाद तहसील में 100 प्रतिशत और पटौदी-मानेसर में 99 प्रतिशत कार्य शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में जनगणना-2027 का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिला उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिले के कुल 4756 ब्लॉकों में से 3427 ब्लॉकों में जनगणना कार्य शुरू हो चुका है और कुल प्रगति 72 प्रतिशत तक पहुंच गई है। डीसी ने कहा कि सभी चार्ज अधिकारी नियमित रूप से फील्ड में पहुंचकर मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारी प्रगणकों से संवाद कर कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा भी कर रहे हैं, ताकि निर्धारित समय सीमा में जनगणना कार्य पूरा किया जा सके। उन्होंने आरडब्ल्यूए और आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे जनगणना कार्य में प्रशासन का सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की योजनाओं और विकास से सीधे जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है।
प्रगति रिपोर्ट के अनुसार गुरुग्राम जोन-1 में 73 प्रतिशत, जोन-2 में 48 प्रतिशत, जोन-3 में 58 प्रतिशत और जोन-4 में 75 प्रतिशत कार्य शुरू हो चुका है। मानेसर नगर निगम क्षेत्र में 87 प्रतिशत कार्य आरंभ हो चुका है। सोहना तहसील में 94 प्रतिशत, सोहना एमसीआई में 77 प्रतिशत, पटौदी तहसील और पटौदी मंडी एमसीआई में 99 प्रतिशत कार्य शुरू हो चुका है। वहीं मानेसर तहसील में 99 प्रतिशत और वजीराबाद तहसील में 100 प्रतिशत कार्य शुरू होने के साथ यह क्षेत्र सबसे आगे हैं। इसके अलावा फरुखनगर तहसील में 91 प्रतिशत और फरुखनगर एमसी में 96 प्रतिशत कार्य शुरू हो चुका है। डीसी ने निर्देश दिए कि जहां कार्य शुरू नहीं हुआ है, वहां तुरंत प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।