{"_id":"69f4b3e97af3f28e7b0b16b2","slug":"celebration-of-lord-parshurams-birth-anniversary-in-farrukhnagar-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86641-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फर्रुखनगर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फर्रुखनगर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम
विज्ञापन
फर्रुखनगर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम- हवन, भक्ति संध्या और विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
- कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, नवीन जयहिंद और विधायक कुलदीप वत्स ने की शिरकत
- समाज को नशे से दूर रहने की दी नसीहत , देर सायं तक चला कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। भगवान परशुराम सेवा समिति फर्रुखनगर के तत्वावधान में शुक्रवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। झज्जर रोड स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में न केवल धार्मिक अनुष्ठानों की छटा दिखी, बल्कि क्षेत्र की एकता और सांस्कृतिक विरासत का संगम भी देखने को मिला। कार्यक्रम सुबह सवा 7 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ से शुरू हुआ। पश्चात धर्मवीर जाटौलिया एंड पार्टी से अंजु शर्मा मुजफ्फरनगर व पिंकी शर्मा हांसी ने अपनी मधुर आवाज और भक्ति- देशभक्ति गीतों से पांडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया।
इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राव नरबीर मुख्य अतिथि एवं बादली विधायक कुलदीप वत्स व नवीन जयहिंद रोहतक बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। क्षेत्र के पंच-सरपंच, पार्षद गणों ने विशेष तौर पर शिरकत की।वहीं नवीन जयहिंद (रोहतक) और बादली विधायक कुलदीप वत्स ने भगवान परशुराम के जीवन संघर्ष और उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।