फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Celebrate Diwali by lighting earthen lamps only: Rao Narbir

माटी के दीप जलाकर ही दीपावली मनाएं : राव नरबीर

Sun, 05 Oct 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Celebrate Diwali by lighting earthen lamps only: Rao Narbir
सामुदायिक केंद्र भवन परिसर में किया गया 9वें माटी मिशन दीप महोत्सव का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


फर्रुखनगर। प्रजापति कुम्भकार संघ फर्रुखनगर व समस्त प्रजापति कुम्हार समाज के तत्वावधान में शनिवार को 9वें माटी मिशन दीप महोत्सव का आयोजन सामुदायिक केंद्र भवन परिसर में किया गया। महोत्सव में 5151 दीप प्रज्जवलित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पहले बच्चों ने कविता, भाषण, लोक गीत, नृत्य, योगासन की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर राव नरबीर सिंह का समाज की ओर पगडी, फूलमाला व पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। इसके साथ ही समाजिक सहभागिता में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले समाजसेवकों का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रजापति कुंभकार संघ द्वारा प्रजापति समाज मिशन माटी दीप को आगे बढ़ाते हुए 5151 माटी के दीप जलाकर स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया है। कार्यक्रम से संदेश दिया गया कि माटी के दीप जलाकर ही दीपावली मनानी चाहिए क्योंकि मिट्टी के दीप जलाने से कीड़े मकोड़े नष्ट हो जाते हैं। प्रजापति समाज ने मिशन माटी दीप के तहत स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 5151 माटी के दीप जलाकर स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया है। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय मूर्तिकार नरेश कुमावत, प्रजापति कुंभकार संघ के अध्यक्ष सूरत सिंह, दौलतराम गुर्जर, बीरबल सैनी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed