फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ceiling plaster fell in Ramprastha City's view tower, family narrowly escaped

Gurugram News: रामप्रस्था सिटी के व्यू टावर में छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचा परिवार

Sat, 17 Jun 2023 12:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 17 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ceiling plaster fell in Ramprastha City's view tower, family narrowly escaped
तीन महीने की बेटी के पालने में मलबा भरा, बेटी के साथ दूसरे कमरे था परिवार
विज्ञापन

सोसाइटी की आरडब्ल्यूए ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में दर्ज कराई शिकायत





संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-37 डी स्थित रामप्रस्था सिटी के व्यू बिल्डिंग सी टावर के ग्राउंड फ्लोर 003 में कमरे की छत का प्लास्टर टूटकर गिर पड़ा। दिन में करीब 11.30 बजे की यह घटना है। घर के मालिक करण मेहता अपनी पत्नी और तीन महीने की बेटी के साथ दूसरे कमरे में मौजूद थे। करण मेहता ने बताया कि वह किचन में ग्रीन टी बनाने गए थे। तभी छत का प्लास्टर टूटने की जोर से आवाज आई। कमरे की छत का प्लास्टर और अन्य निर्माण सामग्री टूटकर गिर गई। कमरे में मलबा पड़ा था।
बेटी का पालना पूरी तरह मलबे से भर गया था। थोड़ी देर पहले हम लोग बेड पर बैठे थे अगर उस वक्त ये हादसा हुआ होता तो कोई दुर्घटना हो सकती थी। करण एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं और रात की शिफ्ट में कार्यालय जाते हैं। करण ने बताया कि वह अभी दहशत में हैं।
विज्ञापन

करण मेहता ने कहा कि वे पिछले साल अगस्त से इस बिल्डिंग में रहने आए हैं। इस मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में प्रयोग की गई निर्माण सामग्री इतनी घटिया होगी इसका अंदाजा नहीं था। उन्होंने कहा कि वह किसी को इस तरह की सोसाइटी में रहने की सलाह नहीं देंगे। मलबे की वीडियो उन्होंने यू ट्यूब पर डाली है। बिल्डर द्वारा घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल किए जाने की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना ने लोगों में चिंटेल हादसे की याद ताजा कर दी है। रामप्रस्था सिटी के विभिन्न ब्लाॅक के तीन आरडब्ल्यूए संगठन प्रतिनिधियों ने इसको लेकर डायरेक्टर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के पास शिकायत दर्ज कराई है। यहां लोगों ने पहले से भी बिल्डिंग के स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग कर रखी है।

सोसाइटी में द एज बिल्डिंग के महासचिव आशुतोष ने बताया कि तीनों सोसाइटियों के आरडब्ल्यूए ने इस घटना को लेकर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग समेत विभिन्न विभागों को लिखा है। यह बहुत ही चिंतनीय है। हमारी सोसाइटी में भी स्ट्रक्चरल ऑडिट होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed