फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CBSE makes skill education compulsory from class 6 to 8

Gurugram News: सीबीएसई ने कक्षा 6 से 8 तक कौशल शिक्षा को किया अनिवार्य

Thu, 30 Oct 2025 04:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 04:32 PM IST
विज्ञापन
CBSE makes skill education compulsory from class 6 to 8
राष्ट्रीय शिक्षा नीति और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के अनुरूप लिया गया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने सभी संबद्ध स्कूलों में कौशल बोध पाठ्यपुस्तकों को आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 से अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। कक्षा छठी से आठवीं तक कौशल शिक्षा को लागू करने के लिए पत्र जारी किया गया है। यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के अनुरूप लिया गया है।


सीबीएसई की ओर से 28 अक्तूबर 2025 को जारी परिपत्र में कहा गया है कि स्कूलों को पहले ही इन नई क्षमता-आधारित पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता और उपयोग के बारे में सूचित किया जा चुका है। बावजूद इसके, कई स्कूलों में इन्हें लागू नहीं किया गया है। इसलिए बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी संबद्ध स्कूलों में 2025-26 सत्र से पहले ही कौशल शिक्षा की नई पुस्तकों को लागू करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन




सीबीएसई ने बताया कि एनसीईआरटी की ओर से तैयार की गई कौशल बोध श्रृंखला की पाठ्यपुस्तकें कक्षा 6, 7 और 8 के लिए उपलब्ध हैं। इन्हें प्रिंट रूप में और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से डाउनलोड किया जा सकता है। सीधे डाउनलोड लिंक एनसीईआरटी और सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। यह कदम छात्रों में व्यावहारिक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed