{"_id":"606b02668ebc3edb551fa9b8","slug":"cbse-launched-e-exam-portal-gurgaon-news-noi575319026","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने लांच किया ई-परीक्षा पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई ने लांच किया ई-परीक्षा पोर्टल
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोविड-19 के कारण ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई होने चलते केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं कक्षा का पाठ्यक्रम 30 फीसदी घटा दिया है। वहीं अब बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटे छात्रों की सुविधा के लिए ई-परीक्षा पोर्टल लांच किया गया है। इसकी मदद से विद्यार्थी अपना परीक्षा केंद्र, प्रैक्टिकल का सेंटर बदल सकते हैं। वहीं 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों का इंटरनल असेसमेंट और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के इंटरनल ग्रेड भी इस पर अपलोड किया जा सकेगा।
सीबीएसई ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ई-परीक्षा पोर्टल को लांच किया गया है। इससे विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी करने में आसानी हो। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी। ई-परीक्षा पोर्टल के लिंक पर क्लिक करने से विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी पूरी जानकारी मिलेगी। उन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से कैटेगरी पर जाना होगा। अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालने के बाद विद्यार्थी इस पोर्टल को एक्सेस कर सकेंगे। बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के रोल नंबर के हिसाब से सूची ई-परीक्षा पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इस पर सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के शिक्षक भी विद्यार्थियों के अंक ऑनलाइन भेज सकेंगे। सीबीएसई ने स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि ई-परीक्षा पोर्टल के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दें, ताकि परीक्षाओं दौरान विद्यार्थी इसकी सुविधा ले सकें।
वर्जन-
ई-परीक्षा पोर्टल से विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी। विद्यार्थी अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालने के बाद इसे एक्सेस कर सकेंगे। - निर्मला यादव, प्रिंसिपल, सीसीए स्कूल, सेक्टर-4