फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CBI handed over documents to the accused

Gurugram News: प्रिंस हत्याकांड में सीबीआई ने आरोपी पक्ष को सौंपे दस्तावेज

Sat, 14 Jan 2023 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
CBI handed over documents to the accused
प्रिंस हत्याकांड में सीबीआई ने आरोपी पक्ष को सौंपे दस्तावेज
विज्ञापन


-आरोपी पर चार्ज फ्रेम करने के लिए 24 जनवरी की गई तय



गुरुग्राम (संवाद)। प्रिंस हत्याकांड के मामले में शुक्रवार को सीबीआई ने आरोपी पक्ष को आवश्यक दस्तावेज सौंप दिए। प्रिंस हत्याकांड का मामला जिला एवं सत्र न्यायाधीश तरुण सिंघल की अदालत में विचाराधीन है। मामले में अगली तारीख 24 जनवरी तय की गई है। 24 जनवरी को आरोपी भोलू पर चार्ज फ्रेम के लिए तय हुई है। 22 दिसंबर को आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने अदालत में याचिका दायर कर कहा था कि सीबीआई से इस मामले के पूरे दस्तावेज उन्हें नहीं सौंपे है। शुक्रवार को सीबीआई ने आरोपी पक्ष के अधिवक्ता को सभी दस्तावेज सौंप दिए।

गौरतलब है कि आठ सितंबर 2017 को जिले के एक निजी स्कूल के शौचालय में कक्षा दूसरी के छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जल्द कार्रवाई करते हुए स्कूल बस परिचालक अशोक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़ित परिवार ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की प्रदेश सरकार से गुहार लगाई थी। सीबीआई ने इसी स्कूल के कक्षा 11वीं के छात्र भोलू को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने ने गत माह में आरोपी भोलू की जमानत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed