फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cashier caught on camera stealing, case registered

कैशियर छह लाख रुपये चोरी करते कैमरे में हुआ कैद, मामला दर्ज

Fri, 31 Dec 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cashier caught on camera stealing, case registered
गुरुग्राम। सेक्टर-15 झाड़सा रोड स्थित ग्रोसी स्टोर के कैशियर पर 6 लाख रुपये चोरी का आरोप लगा है। आरोपी चोरी करते हुए कैमरे में कैद हुआ था। जिसने वारदात कबूल कर पैसा चुकाने की बात कही थी, लेकिन पांच माह में उसने केवल 1 लाख रुपये दिए और अन्य अदायगी से बाद में मुकर गया। इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने कैशियर के खिलाफ चोरी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिकायत, सेक्टर-15 झाड़सा रोड स्थित 3डी ग्रोसरी स्टोर की ओर से तरुण मंगला ने दी है। उनका कहना है कि शुभम शुक्ला नामक युवक इनके स्टोर पर बतौर कैशियर नौकरी करता था। अगस्त महीने में कैशियर स्टोर से कैश चोरी करते हुए पकड़ा गया था। उसकी चोरी करते हुए वीडियो क्लिप भी संचालक के पास है। इससे पहले भी यहां से 6 लाख रुपये कैश चोरी होना बताया गया है। उसने सारा कैश चोरी करने की बात कबूल ली। इसके बाद 5 सितंबर तक का समय मांगते हुए चोरी के छह लाख रुपये लौटाने का भरोसा दिलाया लेकिन अब तक उसने केवल 1 लाख रुपये ही लौटाए। इंतजार के बाद भी जब उसने रुपये नहीं लौटाए तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। बृहस्पतिवार को सिविल लाइन थाना में पूर्व कर्मचारी के खिलाफ चोरी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed