फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cash and mobile looted on the strength of weapon

गन प्वाइंट पर सोना खरीदने वाली कंपनी के मैनेजर ले लूड

Thu, 25 Feb 2021 05:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
Cash and mobile looted on the strength of weapon
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास पुराना सोना खरीदने वाली कंपनी के मैनेजर राजू थोमस से बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर 29 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। घटना के वक्त पीड़ित अपने दफ्तर में बैठे थे। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित राजू ने बताया कि वह मयूर विहार फेज-3 दिल्ली में रहते हैं। वह पुराना सोना खरीदने वाली मीनसारा गोल्ड कंपनी में काम करते हैं। उनकी कंपनी का दफ्तर रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास है। बुधवार को वह दफ्तर में ही बैठे थे। साथ में उनका ऑफिस बॉय राहुल सिंह भी था। करीब सवा तीन बजे दो युवक उनके दफ्तर में आए। उनमें से एक ने हेलमेट लगाया था, वहीं दूसरे ने मास्क लगा रखा था। मास्क लगाए बदमाश ने पिस्टल निकालकर उन पर लगा दी।
विज्ञापन

इसके बाद उनसे सोना और नकदी मांगने लगा। नहीं देने पर गोली मारने की धमकी देने लगा। राजू ने उनसे कहा कि ऑफिस में सोना नहीं है। इसके बाद बदमाश करीब 29 हजार रुपये नकदी और दो मोबाइल लूट कर फरार हो गए। एसीपी (क्राइम) प्रीतपाल ने बताया है कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed