फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cash and jewelery stolen along with ITBP jawan's official box

आईटीबीपी जवान का सरकारी संदूक चोरी, नकदी व आभूषण चुराए

Sun, 19 Jul 2020 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen along with ITBP jawan's official box
गुरुग्राम/फर्रुखनगर। फर्रुखनगर कस्बे के गांव महचाना में चोरों ने आईटीबीपी के एएसआई के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां से सरकारी संदूक, सोने के जेवरात व 30 हजार नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोर चोरी कर ले गए। एएसआई के बेटे की शिकायत पर फर्रुखनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के बेटे ने पुलिस को बताया कि उनके पिता आईटीबीपी में एएसआई है। फिलहाल उनकी पोस्टिंग रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में है। शुक्रवार रात वह अपनी मां और भतीजे के साथ सो रहा था। दूसरे कमरे में उनके पिता कृष्ण कुमार का सामान रखा हुआ था। शुक्रवार रात चोरों ने उनके पिता के कमरे से सरकारी संदूक चोरी कर ली। इसके बाद वह संदूक को खेतों में ले गए। उसमें से 500 ग्राम चांदी, तीन तोला सोना व 30 हजार नकदी चुराकर फरार हो गए। शनिवार को सूचना मिलने के बाद पीड़ित ने मामला दर्ज कराया। पुलिस खाली संदूक बरामद कर चोरों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed