Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cases of cough and fever have increased.

Gurugram News: खांसी-बुखार के मामले बढ़े

Sat, 07 Nov 2026 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
Cases of cough and fever have increased.
गुरुग्राम। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण, स्मॉग और तापमान में गिरावट का असर अब बच्चों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। तापमान में उतराव-चढ़ाव के कारण सुबह और शाम ठंड बढ़ गई है। वहीं, प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से बच्चों में खांसी, गले में खराश, सर्दी-जुकाम और सांस लेने में परेशानी की शिकायतें बढ़ रही हैं। बदलते मौसम और प्रदूषण के कारण छोटे बच्चे जल्दी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इससे अभिभावकों की चिंता भी बढ़ने लगी है। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के बाल रोग विभाग में रोजाना करीब 150 तक बच्चे डॉक्टर की सलाह के लिए पहुंच रहे हैं । इनमें ज्यादातर बच्चे बुखार, जुकाम, खांसी और सांस संबंधी परेशानी से पीड़ित है। छह महीने से लेकर दो साल तक के बच्चों की संख्या अधिक रही। नागरिक अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि बदलते मौसम और प्रदूषण के दौरान बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। सुबह-शाम बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े पहनाकर रखें और ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने से बचाएं। प्रदूषण अधिक होने पर बच्चों को बाहर खेलने न भेजें। उन्हें पर्याप्त पानी और पौष्टिक आहार दें। यदि बच्चे को लगातार खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा देने से बचें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed